झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के 4 विश्वविद्यालयों में कुल सचिव वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक व सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन में संशोधन किया है। इसके साथ ही आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2020 तक निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क का अंतिम तिथि 16 जुलाई 2020 है।

गौरतलब है कि 326 पदों पर होने वाली नियुक्तियों में इन्होंने लिखी गई शर्तों के अनुसार असमंजस की स्थिति थी परंतु बाद में इसे ठीक कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक पद के अभ्यर्थियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल है । इसके अलावा छठी जेपीएससी में नेत्रहीनों के आरक्षित सीट पर सामान्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति करने के मामले में निशक्तता आयुक्त ने जेपीएससी को पत्र लिखा है।