कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा इंटर कॉलेज आर्चरी टूर्नामेंट 2019 विश्वविद्यालय टीम का चयन किया गया यह टीम 25 दिसंबर 2019 से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी जाएगी

विदित हो कि इस टीम में खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें टाटा कॉलेज चाईबासा के 8 खिलाड़ी शामिल है इसमें बालक इंडियन राउंड में मनय पूर्ति, महिला इंडियन राउंड में अक्षिता बिरौली ,पुरुष कंपाउंड वर्ग में दीबर नाथ ,महिला कंपाउंड अनुश्री तामसुई पुरुष रिकर्व वर्ग में वीर सिंह पूर्ति, महिला रिकर्व वर्ग में बसंती बिरवा सुमन पूर्ति एवं अंजलि गोंद शामिल है ।

टाटा कॉलेज चाईबासा की ओर से सभी खिलाड़ियों का प्राचार्य महोदय सुश्री कस्तूरी बोयपाइ के नेतृत्व में सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तथा इनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के भाग लेने हेतु सभी खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने तथा सफलता की कामना की गई ।