द पू रेलवे के भारत स्काउट और गाइड, चक्रधरपुर मंडल मे लोगों के जन संपर्क कर जनता कर्फ्यू के बारे में जागरूकता अभियान चलाया और आज तक चला रही हैं ।
इस संस्था ने चक्रधरपुर हीं नहीं बल्कि चक्रधरपुर के आस-पास गाँव मे बेसहारो का सहारा बन कर निरन्तर
दोपहर का भोजन तथा सुखा राशन बाट रहे हैं ।
संस्था के सदस्यगण मास्क भी दे रहे हैं और लोगों को बचाव के उपाय बता रहे हैं ताकी लोग स्वास्थ्य एवं कोरोना जैसे महामारी से बच सके परिवार के साथ सुरक्षित रहे । इतना ही नहीं संस्था के सदस्यों ने एक काढा तैयार कर मंडल कार्यालय के स्टाफ और लोगों को पिलायी ।

मुरारी लाल पाठक ( स्काउट मास्टर) ने बताए की इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारीगण का पूरा सहयोग मिल रहा है ।
कार्यक्रम में सहयोगी दिलीप मंडल, सम्राट सेन गुप्ता, मुरारी लाल पाठक, प्रभात रजक,चंचल हाजरा,मुरारी मित्रा,बी बी आर मूर्ति, बी महापात्रो,सी आर प्रसाद, श्री मति बन्दना बर्मन,श्रीमती बोबाना,दिलीप सोनी,श्रीमती राखी,मिस आरती तांती, मोनालिशा,रीना आदि का अहम् सहयोग निरन्तर मिल रहा है ।

इन लोगों का संकल्प है कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नही आएगी तबतक गरीबों का भोजन तथा सुखा राशन चालु रहे गा ।
जे पी शेखर चन्द्रवंशी चक्रधरपुर कैमरामैन रंजन कुमार के साथ ।