राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा बता दें कि रिम्स को मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में मेडिकल डायलॉग्स की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को अपग्रेड किया जाएगा और इसे एक मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। जिसका नाम झारखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी होगा ।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है परंतु रिम्स को मेडिकल यूनिवर्सिटी को मान्यता दिलाने में अभी काफी लंबा समय लगेगा । सबसे पहले ड्राफ्ट को अलग-अलग विभागों में भेजा जाएगा इसके बाद ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा और इसके बाद सरकार से इसकी मंजूरी ली जाएगी। जिसके बाद झारखंड में चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई रिसर्च शुरू किए जाएंगे एवं राज्य के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वह राज्य में ही रहकर उसकी पढ़ाई कर सकते हैं साथ ही रिसर्च भी कर पाएंगे।