2019 का झारखंड का विधानसभा चुनाव रोमांच से भरा हुआ है , जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले कांग्रेस जेएमएम की गठबंधन है

, जेवीएम उनके विरोध में चुनाव लड़ रही है, वहीं दूसरी और बीजेपी के पूर्व सहयोगी ajsu अलग-अलग सीट पर अपने उम्मीदवार को खड़ा करके उनके लिए इस चुनाव को बहुत मुश्किल बना दिया है,

चुनाव के बीच में ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से मुख्यमंत्री रघुवर दास के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे सरयू राय एवं परोक्ष रूप से उनका समर्थन कर रहे अमरप्रीत सिंह काले रतन महतो सहित

अन्य भाजपाइयों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वहीं दूसरी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को एक सूची सौंपी गई है जिसमें बहरागोड़ा के डॉक्टर दिनेश आनंद गोस्वामी जी ने इस बार टिकट नहीं दिया गया और वे खुलकर बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार भी नहीं किए तो उन्हें भी निशाने पर रखा गया है, वहीं दूसरी ओर seraikela-kharsawan विधानसभा से अनंतराम टू डू के चुनाव लड़ने के कारण एवं घाटशिला में बीजेपी के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू के ऊपर भी गाज गिरनी तय है

इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र के कई मंडल अध्यक्ष का नाम प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी के पास भेजा गया है और ऐसा लग रहा है कि चुनाव परिणाम आने के पहले ही इन सारे नेताओं को भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया जा सकता है,

बीजेपी साफ संकेत देना चाहती है कि जो भी लोग पार्टी में विद्रोह करेंगे या किसी दूसरी पार्टी के लिए काम करेंगे उनकी जगह नहीं है