वेतन लंबित होने के कारण शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी ,कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई

Share The News

राज्य में लगभग 1300 नवनियुक्त शिक्षकों को डेढ़ वर्षो से वेतन नहीं मिला है। बता दे कि अक्टूबर में विभागीय सचिव को पत्र लिखा गया था एवं सभी विभाग को यह निर्देश जारी किया गया था कि 15 दिनों के अंदर शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन कर लिया जाए बावजूद इसके अभी भी राज्य के कई जिलों में शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं होने के कारण उनका वेतन लंबित है ।

जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई है बता दें कि राज्य में नवनियुक्त शिक्षकों में लगभग 500 शिक्षक प्राथमिक एवं 800 शिक्षक हाईस्कूल के हैं जिनका वेतन अब तक नहीं दिया गया है जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने इसे संज्ञान में लिया एवं कहा कि जल्द से जल्द इस पर विभागीय निर्देश का पालन नही करने वाले दोषी पदाधिकारियों को चिन्हित किया जाए एवं उन पर कार्रवाई करने की बात कही है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *