कार्मेल जूनियर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन

Share The News

कार्मेल जूनियर कॉलेज बुधवार दिनांक 11/12/19 वार्षिक खेलकूद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया.कक्षा तीसरी कक्षा चौथी के बच्चों द्वारा एरोबिक्स ,कराटे की प्रस्तुति की गई

.कक्षा पांचवी ने मनमोहक ड्रिल की प्रस्तुति की एवम् अभिभावकों का मन मोह लिया आठवीं ने भी मनमोहक ड्रिल की प्रस्तुति की। कक्षा 9वी एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग चार हाउस में मार्च पास्ट की प्रस्तुति की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनूप बिरथरे (एसएसपी जमशेदपुर) सिस्टर्स मारी उजीन ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने स्कूल खेल शिक्षक, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवम् विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *