2016 में आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट पर रोक

Share The News

2016 में आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बता दे कि इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आने वाले माध्यमिक निदेशालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में सोनी कुमारी बनाम झारखंड सरकार के मामले में अंतरिम आदेश जारी किया गया है इस आदेश के बाद कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को पत्र लिखा गया है जिसमें पूछा गया है कि राज्य के 13 जिलों के अतिरिक्त 11 अनुसूचित जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति से संबंधित मामले रिजल्ट का कार्य एवं नियुक्ति प्रभावित नहीं होंगे।


यह भी बताया गया है कि फिलहाल हाईकोर्ट का आखिरी आदेश जारी नहीं किया गया है इसलिए आदेश की प्रतीक्षा करें । गौरतलब है कि सोनी कुमारी ने राज्य सरकार के नियोजन नीति व हाईस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन को चुनौती दी थी जिसके बाद उनके अधिवक्ता के अनुसार इस परीक्षा का रिजल्ट व कट ऑफ मार्क्स संविधान की धारा 14 व 16 का उल्लंघन है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *