राज्य में पारा शिक्षकों की व्यक्तिगत विवरणी और शैक्षणिक योग्यता का सत्यापन कर अपलोड करने के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना ने इस संबंध में बताया है कि 30 जून तक इससे संबंधित जानकारी को पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है और इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसा नहीं करने वाले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राज्य में कुल 64923 पारा शिक्षक कार्यरत है जिसमें से अब तक 18020 शिक्षकों की विवरण सत्यापन रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को उपलब्ध कराई गई है।