आयुष्मान योजना में नौकरी का झांसा देकर 4500 लोगों को साइबर क्राइम में ठगी का शिकार बनाया है बता दें कि दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम यूनिट ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साइबर यूनिट के डीसीपी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान भारत योजना योजना के तहत 26 मई को शिकायत दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि उन्होंने वार्ड बॉय, लैब असिस्टेंट ,फार्मासिस्ट के करीब 5000 पदों के लिए फर्जी वैकेंसी निकाली थी । विज्ञापन में यूपी ,दिल्ली, बिहार,राजस्थान, हरियाणा में नौकरी दिलाने की बात की गई थी आरोपियों ने सामान्य व ओबीसी वर्ग से 300 से लेकर ₹500 तक का शुल्क लिया था। जिसके बाद विज्ञापन के आधार पर 4500 लोगों से लगभग ₹16 करोड़ की ठगी की आशंका है गिरोह ने ठगी करने के लिए एक ट्रस्ट बनाया जिसका निर्माण रजत सिंह ने किया। ये लोग इस तरह की धोखाधड़ी पहले कर चुके हैं।