झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है बता दें कि जून में सातवीं ,आठवीं और नौवीं जेपीएससी की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। जिसके बाद आयोग राज्य सरकार से परामर्श कर अंतिम निर्णय लेंगे।

बता दें कि 2 माह से भी अधिक लॉक डाउन चलने के कारण सरकार जेपीएससी ऑनलाइन परीक्षा लेने पर चिंतन कर रही है सूत्रों के अनुसार लॉक डाउन की वजह से परीक्षाओं में देरी हो रही है अगर ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है तो इसके लिए अभी अभ्यर्थियों को किसी परीक्षा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी वह घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।