ट्राई ने अभी मौजूदा मोबाइल नंबरों में अंकों की संख्या जो 10 होती है उसे बदलकर 11 करने का सुझाव दिया है। बता दें कि ट्राई ने सिफारिशें की है जिसके अंतर्गत लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए यूनिफाइड नंबर प्लान भी शामिल है। जिसके अनुसार लैंडलाइन में मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले 0 लगाना अनिवार्य होगा।

अब मोबाइल नंबरों की अंको की संख्या 10 से बढ़ाकर 11 की जाएगी और नंबर की शुरुआत 9 अंक से होगी जो करीब 10 अरब मोबाइल नंबर दिए जा सकेंगे यह भी बताया गया है कि यदि इसका 70%के उपयोग किया गया तो यह सात अरब नंबर उपलब्ध हो पाएंगे।