मनरेगा के तहत मिलेगा प्रवासी मजदूरों को काम

Share The News

मनरेगा की योजनाओं को लेकर ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक ने मनरेगा के तहत योजनाओं की शुरुआत करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह योजनाएं प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन से प्रभावित आर्थिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहायक होगी। बता दें कि उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन से प्रभावित आर्थिक व्यवस्था से संबंधित योजना के लिए जल संरक्षण, हरा-भरा झारखंड बनाना तथा उत्पादक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा एवं राज्य में प्रतिदिन 1000000 मानव दिवस सृजित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।


बता दें कि इसके अंतर्गत जो भी प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं उन्हें यह कार्य दिया जाएगा जिसमें जल एवं मृदा संरक्षण कार्य, गांव और टोलों में वर्षा जल का संरक्षण शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फील्ड बंड ,निलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना ,खुदाई आदि रोजगार प्रवासी मजदूरों को दिए जाएंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *