ब्लूटूथ एवं हेडफोन के ज्यादा उपयोग से बहरेपन का खतरा

Share The News

धनबाद में एसोसिएशन ऑफ ओटोलर्यनोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के बिहार झारखंड ब्रांच के 43वें सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बिहार झारखंड समेत देशभर के 200 ईएनटी विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस मौके पर एम्स दिल्ली के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक ठक्कर ,नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना के डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ,रांची के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राघव शरण आदि उपस्थित थे। डॉ शरण ने बताया कि ब्लूटूथ और हेडफोन के ज्यादा उपयोग करने पर बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल कान के लिए सुरक्षित नहीं है जितना हो सके इन उपकरणों का उपयोग कम करना चाहिए।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *