विधानसभा में सरकार बनाने के लिए यह दूसरा चरण सबसे है महत्वपूर्ण

Share The News

झारखंड विधानसभा का चुनाव का दूसरा चरण बहुत महत्वपूर्ण है वर्तमान में दूसरे चरण के 20 सीट में 8-8 सीट पर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीटिंग जाहिर सी चीज है कि दोनों एक दूसरे के गढ़ में घुसपैठ की तैयारी करें और सबसे ज्यादा हॉट सीट है

जमशेदपुर पूर्वी जहां पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उन्हीं के कैबिनेट मंत्री सरयू राय निर्दलीय खड़े है, इस चुनाव में खूंटी से मंत्री नीलकंठ मुंडा और sisai से दिनेश उरांव की भी किस्मत दांव पर लगी है साथ ही साथ तमाड़ और जुगसलाई में आजसू की प्रतिष्ठा दांव पर है तमाड़ में आजसू के विधायक विकास मुंडा और जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं इसी चरण में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने अब तक न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में कहा कि उन्हें

झारखंड में सरकार बनने का पूरा भरोसा है दूसरे चरण के चुनाव में अधिकांश ऐसे उम्मीदवार हैं जो पिछले बार किसी दूसरी पार्टी से चुनाव मैदान में थे इस बार टिकट कट जाने पर वह दूसरी पार्टी का झंडा बुलंद कर दिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 8 विधायकों में से कुणाल सारंगी पार्टी छोड़कर बीजेपी के कैंडिडेट के रूप में बहरा गुड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं बीजेपी छोड़कर जेएमएम में आने वाले समीर महंती उन्हें चुनौती दे रहे हैं चक्रधरपुर में ऐसा ही हाल है जहां पर जेएमएम विधायक शशि भूषण समद एवं विधायक पौलुस सुरीन का टिकट कट गया और वे दोनों दूसरे पार्टी के उम्मीदवार से अथवा निर्दलीय मैदान में अगर बीजेपी में विचार किया जाए तो 8 सीटिंग सीट में 4 विधायक का टिकट कट गया जिसमें सरयू राय जो वर्तमान में मुख्यमंत्री को टक्कर दे रहे हैं

लक्ष्मण टुडू गंगोत्री कुजूर और विमला प्रधान शामिल है जाहिर सी चीज है कि एडी चोटी का जोर लगा कर हर कोई मैदान में है और इसी से तय होगा कि दूसरे चरण में किस पार्टी के खाते में कितनी सीट जाती है यानी कि रांची विधानसभा के गलियारे तक जाने के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *