सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की विलय के वजह से बैंक के कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंका बढ़ गई थी परंतु मंगलवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में यह कहा कि बैंक के विलय से किसी की नौकरी नहीं जाएगी वरन् कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगे । बैंकों के विलय से वे और मजबूत तथा प्रतिस्पर्धी होंगे और उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारियों की नौकरी खत्म नहीं होगी।