फेसबुक व सोशल मीडिया में गलत टिप्पणी को लेकर जमशेदपुर के 2 नेता गिरफ्तार- राकेश साहू एवं बलदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हाल के दिनों में फेसबुक में दोनों नेताओं ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी तबलीग जमात के मोहम्मद शाद के खिलाफ पोस्ट किया गया था इसी पोस्ट को लेकर पुलिस ने स्वयं से एक एफ आई आर दर्ज किया एवं कुछ अन्य लोगों ने भी थाने में शिकायत किया जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आम लोगों से पुलिस ने अपील किया है कि वह किसी प्रकार की कोरोना को लेकर टिप्पणी ना करें और ना ही कोई ऐसा मैसेज फॉरवर्ड करें जिससे समाज में सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो