देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान को तेज कर दिया है एवं निगम द्वारा यह कहा गया है कि सभी सफाई कर्मियों को हर माह ₹1000 अतिरिक्त दिए जाएंगे क्योंकि इस मुश्किल के हालात में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है इसलिए उन्होंने कहा कि जो भी सफाई कर्मी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी करेंगे उन्हें प्रतिमाह ₹1000 की राशि अतिरिक्त दी जाएगी .

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि सफाई कर्मी से जुड़े कर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम एवं सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे इन्हीं प्रोत्साहन राशि मार्च-अप्रैल व मई माह में भी दिया जाएगा इधर नगर निगम के कर्मचारी, ड्राइवर व मजदूर अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे ताकि इस संकट की घड़ी में यह काम आ सके को किसी प्रकार का दिक्कतों का सामना ना करना पड़े ।